पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम आॅफिस में भी दर्ज हो सकेगी आपत्ति

एसडीएम आॅफिस में भी दर्ज हो सकेगी आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
52 वार्डों से सामान्य वर्ग के उम्मीदवार लड़ सकेंगे चुनाव

नगरनिगम के नए क्षेत्र में 85 वार्डों के हिसाब से परिसीमन के बाद अब जिला प्रशासन ने वार्डों के आरक्षण की कवायद शुरू कर दी है। परिसीमन में इस बार अनारक्षित श्रेणी फायदे में हंै। इस बार 52 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में है, जबकि पहले यह संख्या महज 41 थी। अनुसूचित जनजाति (एसटी) को कोई फायदा नहीं हुआ है। इसके लिए पहले की तरह दो वार्ड ही आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में भी सिर्फ एक वार्ड का इजाफा हुआ है। अब एससी के लिए 10 वार्ड आरक्षित होंगे। ओबीसी श्रेणी के आरक्षित वार्डों की संख्या 18 से बढ़कर 21 हो गई है।

आबादी और वार्ड बढ़ने की वजह से नगर निगम को एससी और एसटी के लिए नए सिरे से वार्ड आरक्षित करने पड़ रहे हैं। लेकिन 15 वार्डों का इजाफा होने के बाद भी एससी और एसटी को फायदा नहीं हुआ है क्योंकि इनकी कुल आबादी क्रमश: महज 11.86 और 2.67 फीसदी है। इस हिसाब से अब एससी और एसटी के लिए कुल 12 वार्ड आरक्षित होने जा रहे हैं। ओबीसी के आरक्षित वार्डों का फैसला लॉटरी से होगा।

वार्ड एसटी की क्रमांक आबादी

2517.72%

609%

वार्ड एससी की क्रमांक आबादी

1029.44%

1129.53%

2833.94%

4822.68%

5024.20%

5330.83%

5623.91%

5938.43%

6344.36%

7620.38%