- Hindi News
- ट्रैिफक और सुरक्षा की खातिर लगेंगे 875 सीसीटीवी कैमरे
ट्रैिफक और सुरक्षा की खातिर लगेंगे 875 सीसीटीवी कैमरे
ट्रैफिकव्यवस्था सुधारने और अपराधियों पर नजर रखने के लिए सिटी सर्विलांस सिस्टम के तहत राजधानी के 196 स्थानों पर 875 सीसीटीवी (क्लोज सर्किट) कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के लगने के बाद मुख्य सड़कों से जुड़ने वाली काॅलोनी की सहायक सड़कें भी कैमरे के दायरे में होगी। इसी तरह मुख्य सड़कों पर साइन बोर्ड भी लगाएं जाएंगे। इस काम पर करीब 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह प्रस्ताव ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया है। इस प्रस्ताव को सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक में रखा जाएगा। सिटी सर्विलांस के तहत वर्तमान में राजधानी के 104 प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लगे 421 सीसीटीवी कैमरों से पुलिस निगरानी कर रही है। इन सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम होने का फायदा बदमाशों को मिलता है। पुलिस ने सर्वे कर उन रास्तों को चिंहित किया है, जहां से बदमाश वारदातों को अंजाम देने के बाद भाग जाते हैं। जिला योजना समिति से प्रस्ताव पास होने के बाद उसे राज्य शासन को भेजा जाएगा।
सड़क का नाम यह होगा नंबर
पीएंडटीचौराहा से नेहरू नगर 32
पर्यावरण परिसर से मनीषा मार्केट 33
1100 क्वार्टर चौराहा से शैतान सिंह पाल मार्केट 34
शैतान सिंह पाल मार्केट से ग्रीन सिटी 35
कैंपियन स्कूल रोड से जय भवानी काॅलोनी 36
10 नंबर मार्केट से पल्लवी नगर 37
अल्कापुरी रोड से बाग सेवनिया मार्केट 38
एम्स से अरविंद विहार 39
शक्ति नगर से साकेत नगर 40
शक्ति नगर से एम्स रोड 41
मधुवन पार्क से अल्कापुरी 42
बरखेड़ा सेक्टर से बरखेड़ा पठानी 43
आईएसबीटी से हबीबगंज नाका 44
अन्ना नगर से रेलवे काॅलोनी 45
भेल कारखाना से बरखेड़ा 46
रचना नगर से शांति निकेतन 47
आईटीआई रोड से करियर काॅलेज 48
भेल परेड ग्राउंड से भेल पार्क 49
सोनागिरी रोड से कालीबाड़ी चौराहा 50
अयोध्या नगर से इंद्रपुरी जेके रोड 51
भोपाल स्टेशन प्लेटफॉर्म-1 से केपिटल पेट्रोल पंप 52
सुल्तानिया इंफेंट्री से इमामी गेट 53
सीएम हाउस से डिपो चौराहा 54
पालिटेक्निक चौराहा से डिपो चौराहा 55
मछली घर से रंगमहल टॉकीज 56
जवाहर चौक से प्लेटिनम प्लाजा 57
सड़क का नाम यह होगा नंबर
कटाराहिल्स से बागसेवनिया (आशिमा माॅल) 8
कटारा हिल्स से आशिमा मॉल 9
बरखेड़ा पठानी से आरआरएल 10
बरखेड़ा सी सेक्टर से हबीबगंज नाका 11
भेल पार्क से