पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अाज पानी सप्लाई प्रभािवत

अाज पानी सप्लाई प्रभािवत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|सोमवार कोटीटी नगर में दशहरा मैदान के पास 22 से 27 नंबर की लाइन वाले मकानों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। जवाहर चौक के करीब केबल डालने के लिए हुई सड़क खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन फूटने के कारण यह स्थिति बनी है। नगर निगम इन इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाएगा।

















जोन 5 के सहायक यंत्री राकेश निगम ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात रिलायंस कंपनी द्वारा केबल डाली जा रही थी। इसके लिए कंपनी ने जवाहर चौक क्षेत्र में खुदाई की तो 150 एमएम वाली पाइप लाइन में लीकेज हो गया। रविवार दोपहर इस पाइपलाइन को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार तक यह काम पूरा होगा।