पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब स्पेशल ट्रेन में भी अपग्रेड हो सकेगी यात्रियों की श्रेणी

अब स्पेशल ट्रेन में भी अपग्रेड हो सकेगी यात्रियों की श्रेणी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं,भोपाल| जल्दही स्पेशल टूर पैकेज ट्रेनों में भी यात्रियों को श्रेणी अपग्रेड करने की सुविधा मिल सकेगी। इन ट्रेनों के स्लीपर क्लास कोच के यात्री नवंबर से सफर के दौरान अतिरिक्त किराया देकर एसी कोच में भी बैठ सकेंगे। वर्तमान में इन गाड़ियों में एसी कोच में सीट खाली होने पर भी अन्य यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिलती है। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता अनिल सक्सेना का कहना है कि अन्य गाड़ियों में सीट खाली होने पर कम्प्यूटर के माध्यम से ही अपग्रेडेशन की व्यवस्था है। टूर पैकेज ट्रेनों में भी अब यह सुविधा मिलने लगेगी।