पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमपी पीएससी ने एसटीएफ से मांगा मुख्य परीक्षा का चालान

एमपी पीएससी ने एसटीएफ से मांगा मुख्य परीक्षा का चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रलोकसेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने एसटीएफ से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2012 के पर्चा लीक मामले का चालान मांगा है। इसके लिए आयोग के सचिव मनोहर दुबे ने एसटीएफ के एडीजी सुधीर शाही को चिट्ठी लिखी है।

श्री दुबे ने बताया कि एसटीएफ ने मुख्य परीक्षा के हिंदी और सामान्य ज्ञान का पर्चा लीक होने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। उसने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आयोग जानना चाहता है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने एसटीएफ को क्या बयान दिए हैं? यह चालान आयोग की परीक्षा समिति को भेजा जाएगा। समिति जो सिफारिश करेगी, आयोग उसे लागू कर देगा।



श्री दुबे ने बताया कि



चालान का अध्ययन करने के बाद आयोग निर्णय लेगा कि परीक्षा निरस्त की जाए या नहीं।