- Hindi News
- \"घास चोरी का मुकदमा\' के लेखक हरिकृष्ण तैलंग ने किया देहदान
\"घास चोरी का मुकदमा\' के लेखक हरिकृष्ण तैलंग ने किया देहदान
जिंदगीभरअपनी व्यंग्य रचनाओं से पाठकों को गुदगुदाने वाले साहित्यकार हरिकृष्ण तैलंग दुनिया से अंतिम विदा लेकर अपनी देह भी दान कर गए। रविवार को हृदयाघात से उनका निधन हो गया। परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुरूप उनकी देह मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए एलएन मेडिकल कॉलेज को दान कर दी। कोलार के बीमाकुंज में रहने वाले 82 वर्षीय श्री तैलंग को उनके बाल साहित्य और व्यंग्य रचनाओं के लिए मध्यप्रदेश साहित्य परिषद का शरद जोशी सम्मान भी दिया गया था। उनकी व्यंग्य रचनाएं \\\"घास चोरी का मुकदमा\\\' और \\\"कुत्ता पालक कॉलोनी\\\' बेहद लोकप्रिय रहीं। इसके अलावा बाल साहित्य के लिए भी उन्हें कई सम्मान दिए गए।
श्री तैलंग के बेटे अभिनव ने बताया कि पिताजी ने यह इच्छा जताई थी कि मृत्यु के बाद उनकी देह मेडिकल कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई के लिए दान कर दी जाए। तीन साल पहले उन्होंने देहदान के लिए फाॅर्म भी भर दिया था।
हरिकृष्ण तेलंग