पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हबीबगंज से न्यू मार्केट तक बनेगी सर्विस रोड

हबीबगंज से न्यू मार्केट तक बनेगी सर्विस रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हबीबगंजरेलवे फाटक से न्यू मार्केट तक बीआरटी कॉरिडोर के बायीं ओर सर्विस रोड बनाने के लिए नगर निगम ने सर्वे कर डीपीआर बना ली है। यह रोड करीब साढ़े चार किमी लंबी हाेगी। इस काम पर साढ़े नौ करोड़ रुपए खर्च होंगे। महापौर परिषद की मंजूरी के बाद निगम टेंडर जारी करेगा। निगम का लक्ष्य नवंबर में सर्विस रोड का काम शुरू कर इसे अगले साल मई तक पूरा करने का है। इसके बनने से यहां ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

महापौर कृष्णा गौर ने बताया कि निगम ने अभी आरआरएल तिराहे से मिसरोद के बीच सर्विस रोड का प्रावधान किया था। शहर में टुकड़ों में सर्विस रोड बनाएंगे। एमआईसी में फाइल पहुंच गई है। जल्द इसे मंजूरी देंगे।

लिंक रोड नंबर एक पर फुटपाथ तोड़कर सर्विस रोड बनेगी।