- Hindi News
- आज से प्रभावित हो सकती हैं सफाई अन्य व्यवस्थाएं
आज से प्रभावित हो सकती हैं सफाई अन्य व्यवस्थाएं
नसं, भोपाल | सोमवारसे राजधानी में साफ-सफाई और पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। वजह यह कि नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी श्रमिक महासंघ और सफाई मजदूर कांग्रेस ने 89 दिवसीय कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर सोमवार से बेमियादी हड़ताल का ऐलान किया है।
निगम कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने अवैधानिक रूप से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही कर्मचारी संघों से उनके पंजीयन और मान्यता की जानकारी भी मांगी है। अफसरों के इस रुख को देखते हुए निगम की दूसरी यूनियनों ने हड़ताल से किनारा कर लिया है।