- Hindi News
- एएमओ परीक्षा : शाजापुर का डॉक्टर गिरफ्तार
एएमओ परीक्षा : शाजापुर का डॉक्टर गिरफ्तार
नसं, भोपाल | एमपीपीएससी द्वारा आयोजित एएमओ चयन परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में एसटीएफ ने शाजापुर के बीएएमएस डॉक्टर राजेश मीणा को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इसी मामले में गिरफ्तार सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) के स्टेट मेंबर डॉ. सुरेंद्र पटेल से लीक हुए प्रश्न हासिल किए थे। यह सौदा दस लाख रुपए में तय हुआ था। एसटीएफ के अनुसार मीणा और उसके कुछ साथियों को एमपी नगर स्थित एक होटल में लीक प्रश्नों के उत्तर रटाए गए थे। एसटीएफ राजेश को सोमवार को अदालत में पेश कर उसके रिमांड का अनुरोध करेगी।