दामोदर, भट्ट और परसाई जीते
भोपाल | दामोदरप्रसाद आर्य, राजेश भट्ट, सीएस परसाई और विजय रांगणेकर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर यहां शुरू हुई 19वीं रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी आगाज किया है। महिला वर्ग में रागिनी चौरसिया और रिनी काप्से ने पहला दौर पार कर लिया है। उदघाटन रिलायंस के वाइस प्रेसिडेंट फरहान अंसारी ने किया। इस अवसर रेडरोज ग्रुप के सुमित पोंडा, मप्र रणजी टीम के पूर्व कप्तान ब्रजेश तोमर और अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी अफ्फान यूसुफ विशेष अतिथि के रूप में उपिस्थत थे।
परिचय प्राप्त करते फरहान अंसारी।
परिणाम एक नजर में
राजेशभट्ट विवि सतेंद्र प्रसाद 21-2, 21-2, दामोदर प्रसाद आर्य विवि जीतेंद्र पंडित 21-6, 21-7, नफीस विवि अनवर खान 21-9, 21-7, अब्दुल नईम विवि सलमान 21-9, 21-10, जीतू बागरे विवि साद सिद्दीकी 21-11, 21-11, फरहान विवि फूलचंद रजक 21-6, 21-4, सुशील धार्गव विवि देवेश तिवारी 21-2, 21-4, कार्तिक श्रीवास्तव विवि योगेंद्र चंदेल 21-18, 10-21, 21-4, प्रिंस गाबा विवि ईश्वर यदुवंशी 21-3, 21-12, विजय रांगणेकर विवि सदुर्शन अंसालिया 21-14, 15-21, 21-10, सीएस परसाई विवि दीपक विश्वकर्मा 21-18, 21-16, शशि शेखर विवि नवेद इशरत 21-14, 21-6, पंकज जैन विवि आनंद उद्दे 21-8, 21-12, रिनी काप्से विवि प्रशंसा 21-10 21-14 रागिनी चौरसिया विवि महाश्वेता 21-10 21-15.