पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरुणिमा को तलवार बाजी में डबल स्वर्ण

अरुणिमा को तलवार बाजी में डबल स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | 60वींराज्य स्तरीय शालेय तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा अरुणिमा श्रीवास्तव ने दो स्वर्ण पदक और दो रजत पदक जीते। प्रतियोगिता 09 सितंबर से 12 सितंबर तक टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में खेली गई थी। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के चार संभागों के 130 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के अलावा ग्वालियर, जबलपुर और रीवा संभाग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अरुणिमा ने ईपी व्यक्तिगत और ईपी टीम इवेंट में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीते। अरुणिमा को फोइल व्यक्तिगत और टीम इवेंट में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अरुणिमा इससे पहले राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीत चुकी हैं।