पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिव्यक्ति गरबा में इस बार होंगे अरबाचीन स्टेप्स

अभिव्यक्ति गरबा में इस बार होंगे अरबाचीन स्टेप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांडिया-रासऔर गरबा से एक बार फिर ‘अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव’ में हर्ष और उल्लास का रंग जमाने के लिए पार्टिसिपेंट्स खूब पसीना बहा रहे हैं। बिट्टन मार्केट स्थित रविशंकर कम्युनिटी हॉल में आयोजित अभिव्यक्ति गरबा क्लासेस में इस बार अरबाचीन गरबा के स्टेप्स नजर आएंगे। इसमें डांडिया को नए इनोवेशंस के साथ प्रेजेंट किया गया है। इसके अलावा अभिव्यक्ति गरबा क्लासेस में राजस्थानी, पंजाबी, मारवाड़ी और फ्री स्टाइल डांस स्टेप्स की रिहर्सल कराई जा रही है। सिटी के यंगस्टर्स को गुजरात का रंग मिलन ग्रुप गरबे की ट्रेनिंग दे रहा है। सिटी गर्ल्स भी गरबा अभिव्यक्ति की तैयारी के लिए डिफरेंट डिजाइन की ड्रेसेज ऑर्डर कर रही हैं।

चरमपर होगा गरबे का उल्लास

डांडियाकी धुन और डिफरेंट थीम पर बेस्ड सॉन्ग्स पर गरबे का उल्लास अपने चरम पर होता है। इसमें ताली और चुटकी के साथ अलग-अलग पार्टनर के साथ गरबा खेलना होता है। इसमें पार्टनर को बदलते हुए गरबे के सर्किल में आगे बढ़ते हैं। पार्टिसिपेंट्स को धीरे-धीरे आगे निकलना पड़ता है। इसके बाद डांस स्टेप्स को फॉलो करते हुए पार्टिसिपेंट्स सर्किल में शामिल हो जाते हैं।

रविशंकर कम्युनिटी हॉल में गरबा की रिहर्सल करते यंगस्टर्स।

गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले पार्टिसिपेंट्स अपने लुक को लेकर भी कॉन्सियश हैं। रिहर्सल क्लास में रहीं ऋचा मनवानी बताती हैं कि इस बार गरबा अभिव्यक्ति के लिए उन्होंने गुजरात से नियॉन कलर के डिजाइनर लहंगे ऑर्डर किए हैं। वहीं, सिटी गर्ल्स के बीच गरब महोत्सव के दौरान रोज अलग-अलग ड्रेसेस के बारे में डिस्कशन शुरू हो चुका है। इसके लिए वे सिटी के डिजाइनर्स और मेट्रो सिटीज से ड्रेसेज ऑर्डर कर रही हैं।

get ready