पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर भोपालके एक हजार वर्ष के इतिहास पर प्रकाश

सिटी रिपोर्टर भोपालके एक हजार वर्ष के इतिहास पर प्रकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपालके एक हजार वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डालने वाली सतीश चतुर्वेदी की पुस्तक ‘भोपाल एक ऐतिहासिक दर्पण’ का लोकार्पण 16 सितंबर (मंगलवार) को स्वराज भवन सभागार में शाम 6:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कैलाश सारंग करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता और विशेष अतिथि विधायक विश्वास सारंग होंगे। सुदित पब्लिकेशंस (भोपाल) की ओर से प्रकाशित यह पुस्तक भोपाल के इतिहास पर लिखी गई पहली प्रामाणिक पुस्तक है। यह पुस्तक लेखक के वर्षों के शोध पर आधारित है। लेखक ने इस कृति में समकालीन प्राप्त ग्रंथों, शिलालेखों, ताम्रपत्रों, समय-समय पर हुई खुदाई से प्राप्त मूर्तियों, चित्रों के जरिए प्रामाणिक संदर्भ प्रस्तुत किया है।

event nextin city

‘भोपाल एक ऐतिहासिक दर्पण’ का लोकार्पण कल