पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कूड़ेदान बने सरकारी स्कूल के गेट

कूड़ेदान बने सरकारी स्कूल के गेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपालके बीचों-बीच स्थित दर्जनों स्कूलों के मुख्य दरवाजों को स्थानीय रहवासियों ने डस्टबीन बना दिया है। ज्यादातर सरकारी स्कूलों के सामने ही कचरा फैलाया जा रहा है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि नेशनल ग्रीन िट्रब्यूनल (एनजीटी) के अनुसार यहां कचरा फेंकने वालों में सबसे अधिक संभ्रांत वर्ग शामिल है, जिनके बच्चे महंगे निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, जबकि जिन स्कूलों के सामने कचरा फैलाया जा रहा है, उन स्कूलों में आम और गरीब जनता के बच्चे पढ़ रहे हैं। शेषपेज 3

पालन करवाएंगे

नित्यानंदमिश्रा के केस में सार्वजनिक संस्थाओं के आसपास फैली गंदगी और स्कूलों के सामने कचरा डालने को लेकर एनजीटी ने कहा था कि यह गलत है। स्कूलों के सामने कचरा फेंकने पर रोक लगाई जाए। यदि इसका पालन नहीं हो रहा है तो हम पालन करवाएंगे।

मोहनपी तिवारी, रजिस्ट्रार,एनजीटी, सेंट्रल जोनल ब्रांच, भोपाल