पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण हो रहा दूषित बच्चे होंगे प्रभावित

पर्यावरण हो रहा दूषित बच्चे होंगे प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनजीटीने आपत्ति ली कि जिन स्कूल कैम्पस को रहवासियों ने डस्टबीन बना लिया है, उनके सामने से तत्काल कचरा हटाया जाए, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली है। एनजीटी ने डीबी स्टार के सामने चिंता जाहिर की है कि जिस स्थान पर देश के भविष्य का निर्माण हो रहा है, वहीं हाई-प्रोफाइल लोग कचरा फैला रहे हैं। यह इसलिए भी है कि इन स्कूलों में कचरा फेंकने वालों के बच्चे नहीं पढ़ते हैं। गौरतलब है कि एनजीटी ने आपत्ति में कहा था कि किसी भी सार्वजनिक शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास तो कचरा फैलाया जाए और ही गंदगी की जाए, लेकिन शहर के बीच में स्थित कई सरकारी स्कूलों के मुख्य द्वाराें के सामने ही कचरा एकत्र किया जा रहा है। इससे जहां बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, वहीं स्कूलों का पर्यावरण-वातावरण भी दूषित हो रहा है।

पेज 1 का शेष