काम सब इंजीनियर का और वेतन लेबर का
नगरनिगम में पदस्थ राकेशचंद्र श्रीवास्तव, बलविंदर सिंह पाल और जयप्रकाश गुप्ता सब इंजीनियर की भांति शहर में अलग-अलग काम देख रहे हैं। राकेशचंद्र जहां विद्युत का काम देखते हैं तो बलविंदर सिंह पाल और जयप्रकाश गुप्ता जल वितरण विभाग में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन सभी को इस काम के लिए निगम की तरफ से मोबाइल की सिम, गाड़ी, ड्राइवर और अन्य सुविधाएं दी गई हैं। जिस जिम्मेदरी को ये िनभा रहे हैं, उसके लिए इनके पास बाकायदा डिप्लोमा दूसरी योग्यताएं हैं, लेकिन इनको वेतन लेबर का ही मिल रहा है। तीनों ने कई बार अफसर नेताओं के सामने गुहार लगाई कि इन्हें सब इंजीनियर के पद पर पदोन्नत किया जाए। अफसरों ने भी यह माना कि इनकी योग्यता सब इंजीनियर के पद के लायक है, लेकिन हकीकत में ऐसा किया नहीं गया। थक-हारकर इन्होंने कोर्ट की शरण ली। वहां से इनके हक में न्याय हुआ, लेकिन उस पर भी अफसरशाही जीत गई और इन्हें प्रमोशन नहीं दिया गया। शेषपेज 3