पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक से ज्यादा िबलों के लिए भी कॉमन कोड

एक से ज्यादा िबलों के लिए भी कॉमन कोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हम विभाग को ज्यादा हाईटेक बनाने जा रहे हैं। ये सुविधाएं उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है। साथ ही हमारी कोशिश है कि विभाग में कागज का उपयोग और सीमित हो।

-जयंतमलैया, वित्तमंत्री, मप्र सरकार

सुपर गतिमान में ये होगा

यह है ई-गतिमान

यह नंबर भी एसएमएस के जरिए मिल जाएगा। लेकिन यह काफी उन्नत होगा। इसमें एक से अधिक बिलों की भी डिटेल दी जा सकेगी। अगर एक वाहन पर कई व्यापारियों काम माल हो और उनके बिल अलग हों तब भी एक सुपर ई-गतिमान से काम चल जाएगा।

मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर आप एक बारकोड, जिसे ई-गतिमान नाम दिया गया है, मंगा सकते हैं। इस बारकोड पर ट्रक में लदी कनसाइनमेंट की सारी जानकारी होती है। ट्रक ड्राइवर इस नंबर को जांच चौकियों में दिखाकर माल मांगा और ले जा सकता है। हालांकि एक बिल के लिए एक ही ई-गतिमान नंबर जारी होगा। यानी अलग-अलग बिलों का माल लाने के लिए एक ई-गतिमान नंबर काफी नहीं है।

गुरुदत्त तिवारी | भोपाल

दूसरेराज्यों से एक ही वाहन में कई तरह का माल बुलवाने के लिए अलग-अलग फॉर्म-49 और ई-गतिमान नंबर की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए एक बारकोड काफी होगा। मध्यप्रदेश सरकार का वाणिज्यिक कर विभाग इन दिनों इस बारकोड को तैयार करने में लगा है। इसे सुपर ई-गतिमान के नाम से जाना जाएगा।

अभी एक एसएमएस से फार्म-49 मंगवाने के लिए सुविधा है। लेेकिन इससे एक बिल का ही माल मंगवाया जा सकता है। अगर एक वाहन कई तरह के सामान हो और उनके बिल भी अलग-अलग हो तो कई गतिमान नंबर और फार्म-49 डाउनलोड करने पड़ेंगे। सरकार नहीं चाहती कि नई व्यवस्था के बाद भी किसी व्यापारी को फार्म डाउनलोड करके उसे भिजवाने की जरूरत पड़े। इसीलिए वह ज्यादा उन्नत बारकोड तैयार करने में लगी है।