- Hindi News
- 27 हजार रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे सकता है सोना
27 हजार रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे सकता है सोना
राजधानीमें सोने में गिरावट का दौर गुरुवार को भी जारी रही। इसके बाद सितंबर में अब तक यह कीमती पीली धातु 1100 रुपए प्रति दस ग्राम फिसलकर 9 माह के सबसे निचले स्तर पर चली गई। जानकार मान रहे हैं कि पितृपक्ष समाप्त होने के बाद घटे दामों पर जेवरों की जोरदार ग्राहकी देखने को मिल सकती है। इस माह की शुरुआत में सोना 28,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को यह गिरकर 27,100 रुपए पर गया। गिरावट के जारी रहते सोना लंबे समय बाद एक बार फिर 27,000 रुपए से नीचे सकता है। गुरुवार को इस पीली धातु के दामों में 200 रुपए की गिरावट आई। नतीजतन इसके बाद 27,300 रुपए से फिसल गए।
इस प्रकार रहा सोने में गिरावट
दिनांकसोना
01सितंबर 28,200
04 सितंबर 27,800
05 सितंबर 27,650
9 सितंबर 27,500
10 सितंबर 27,700
12 सितंबर 27,200
18 सितंबर 27,100
(दामरुपए प्रति दस ग्राम)
सोना 26,500 रुपए तक गिर सकता है
मित्शुबिशी कार्पोरेशन के विशेषज्ञ जोनाथन बटलर कहते हैं कि जनवरी-2014 के बाद सोने की कीमतों में जो बढ़ोतरी आई थी अब वह सारी खत्म हो चुकी है। यह गिरावट ज्यादा तेज है। क्योंकि फेड रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने के साफ संकेत दिए हैं। एमकेएस ग्रुप के डीलर जेसान केरिसोला कहते हैं कि सोना आने वाले दिनों में 1,180 डॉलर प्रति आउंस तक गिर सकता है। इसके गुरुवार को दाम 1,224 डॉलर के आसपास हैं। यानी स्थानीय बाजारों में सोने के दाम करीब 26,500 रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास सकते हैं।
लंबी अवधि का निवेश कर चुके निवेशकों को अब भारत में नवरात्र से शुरू होने वाली ग्राहकी का इंतजार है। खरीदारी जोरों पर रही तो फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। कमोडिटी विशेषज्ञ आदित्य जैन मनयां कहते हैं कि भले ही त्यौहारी सीजन में सोने की मांग बढ़ जाए लेकिन दामों में अप्रत्याशित तेजी के आसार कम ही हैं।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिए हैं कि वह उधारी की लागत अनुमान से कहीं पहले बढ़ा सकता है। यानी जीरो ब्याज दरों का दौर खत्म होने वाला है। हालांकि कई विशेषज्ञ चाहते हैं कि कुछ और समय तक जीरो रेट सिस्टम जारी रहे। इस घोषणा के बाद डॉलर चार साल के उच्चतम स्तर पर चला गया।
निवेशकों की नजर भारत पर
इसलिए रही गिरावट