पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इमरान, संजय मोहन की विजयी शुरुआत

इमरान, संजय मोहन की विजयी शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपालके इमरान अली , संजय ठाकुर और इंदौर के मोहन चौपड़ा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर यहां शुरू हुई पहली महर्षि वाल्मीकि ट्राफी राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में विजयी शुरुअात की है। अग्रसेन भवन माता मंदिर में आयोजित इस प्रतियोगिता में इमरान ने अमन चिपेलिया को 3-22, 25-7, 25-5, संजय ठाकुर ने देवास के संजय सिंह को 3-25, 35-4, 23-15 से, मोहन चौपड़ा ने भोपाल के भवानी यादव को 16-25, 25-15, 25-7 से तथा सिकंदर खान ने गणेश जूनियर को 25-9, 25-4 से हराया। इससे पूर्व प्रतियोगिात का उदघाटन महर्षि वाल्मीकि स्पोर्ट्स एवं कल्चरल समिति के मुख्य संरक्षक अरुणेश्वर सिंहदेव ने किया।

प्रकाश मिश्रा भारतीय बास्केटबाल टीम में

विक्रमअवार्डी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा इंचियोन में आयोजित होने वाले 17वें एशियाई खेलों में भारतीय टीम में चुने गए हैं। रेलवे में कार्यरत प्रकाश इससे पूर्व में भी एशियाई खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं।

स्नूकरमें हारे कमल चावला

इंडियानंबर-2 स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला इंडियन ओपन स्नूकर चैंपियनशिप में हार गए है। उन्हें फैसल खान ने 24-68, 00-131, 75-25, 51-78, 77-13 से हराया। कमल इस हार के साथ क्वालीफाईंग में बाहर हो गए हैं। इस टूर्नामेंट में पंकज आडवानी, नीरज कुमार, ब्रजेश दमानी, धर्मेंद्र लिली, और सुमित तलवार वाइल्ड कार्ड से हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन करते एएस सिंहदेव।