पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदक की आस लिए कल इंचियोन रवाना होंगे प्रदेश के खिलाड़ी

पदक की आस लिए कल इंचियोन रवाना होंगे प्रदेश के खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके खिलाड़ी 17वें एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह रवाना होंगे। मप्र से 16 खिलाड़ी सहित कुल 22 सदस्य एशियाड के हिस्सा होंगे। इधिकतर खिलाड़ी अपने-अपने दल के साथ रवाना हो रहे हैं। मप्र के सबसे ज्यादा आठ खिलाड़ी कयाकिंग केनोइंग में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को गुरुवार को छोटी झील पर विदाई दी गई। एक समारोह आयोजित कर उन्हें साई की ओर से किट वितरण किया गया। इस अवसर पर चिंगचिंग सहित अधिकतर खिलाड़ियों ने पदक जीतने का दावा किया।चूंकि कयाकिंग-केनोइंग दल ने एशियाड की तैयारी भी भोपाल में ही की थी इसलिए सभी खिलाड़ी यहीं से रवाना हो रहे हैं।

विदाई समारोह में भारतीय कयाकिंग केनोइंग संघ के सचिव बीएस कुशवाह, साई के डायरेक्टर राजिंदर सिंह, एमएस तोमर, प्रशांत कुशवाह, जीएल यादव आदि उपस्थित थे। यहहैं खिलाड़ी- रमेशगोली, अल्बर्ट राज, सन्नी कुमार, चिंगचिंग सिंह, अजीत सिंह, गौरव तोमर, अजीत साह, जेम्स ब्वाय, राजू रावत, अनूषा, बीजू, रजीना कीरो, ननाओ देवी, सोनिया देवी, लेनजेनबी चानू, कुलदीप कीर, प्रिंस परमार, गणेश्वरी धुर्वे, चंपा मौर्या, नमिता चंदेल, कोच मयंक ठाकुर, संजय बेनीबाल, देवेंद्र गुप्ता, फीजियो आशीष दयानक, मसाजर बाबूलाल सेन।

विदाई समारोह के दौरान अधिकािरयों पदाधिकारियों के साथ खिलाड़ी।