बाल भवन-सीहोर जीतें
भोपाल | बालभवन ने बेबी कान्वेंट को 2-1 से तथा शासकीय स्कूल सीहोर ने बालभवन स्कूल बी को 9-0 से हराकर डा. गोविंद नारायण सिंह दाऊ साहब इंटर स्कूल हाकी में शानदार जीत दर्ज की है। ऐशबाग स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में दिन के पहले मैच में बाल भवन की अोर से साहिब उर रहमान और अदनान नेगोल किए। जबिक बेबी कोन्वेंट की ओर से कप्तान चंचल ने गोल किया। दूसरे मैच में सीहोर की ओर से माधवेंद्र ने तीन प्रकार त्रिपाठी ने दो गोल किए। रघुवीर, विष्णु और सचिन शर्मा ने एक-एक गोल किए।
सरस्वतीमंदिर के चार बाक्सर मप्र टीम में
सरस्वतीविद्या मंदिर के चार बाक्सर मप्र टीम में चुने गए हैं। चयनित खिलाड़ी करीमनगर, भटिंडा और ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में प्रीति द्विवेदी, राजा सिंह तोमर, अनुष्का यादव, चित्रांश सावले शामिल हैं।