पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर झुक रहे पेड़ों को हटाया जाए

सड़क पर झुक रहे पेड़ों को हटाया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल भास्कर.भोपाल। भेलटाउनशिप आसपास के क्षेत्रों में मुख्य मार्गों के किनारे लगे पेड़ सड़क पर झुक रहे हैं। तेज हवा चलने के कारण इन पेड़ों के गिरने की आशंका रहती है। यदि सड़क पर झुकी बड़ी डालों को छांटा नहीं गया तो ये दुर्घटना का सबब बन सकती हैं। बिजली कंपनी को भी खंभों तारों के पास से पेड़ों की डाल हटाना चाहिए, जिससे अनहोनी का डर रहे। रहवासियों के अनुसार पिछले दिनों तेज हवा के कारण कई पेड़ टूट गए थे। जबकि कुछ पेड़ों की डाल बिजली के तारों पर गिरी थीं। बिजली कंपनी ने पिछले चार माह से मेंटेनेंस के नाम पर बिजली तो बंद की, लेकिन तारों के ऊपर से पेड़ों की डाल नहीं हटाई। इस तरह की स्थिति होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, इंद्रपुरी, सोनागिरी, साकेत नगर सहित कई क्षेत्रों में है। वहीं इंद्रपुरी के बी सेक्टर में लोगों ने पेड़ों के साथ ही बिजली के खंभे से सटाकर ईंट लगाकर पक्की दीवार बना दी है।