पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर पौधे की सुरक्षा का संकल्प लें आसपास के रहवासी

हर पौधे की सुरक्षा का संकल्प लें आसपास के रहवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेलक्षेत्र में हरियाली तेजी से कम हो रही है। इस हरियाली को बचाने के लिए जरूरी है कि पौधरोपण के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए। साथ ही एक-एक पौधे की रक्षा करने का संकल्प लेना होगा। पिछले दिनों शास्त्री मार्केट अन्य स्थानों पर पौधरोपण कर प्रशासन ने अच्छा संकेत दिया है, लेकिन इसको जारी रखना होगा। वहीं भेल नगर प्रशासन द्वारा जंबूरी मैदान पर एक और (फॉरेस्ट) वन तैयार करने की तैयारी से हरियाली बचाने में एक नया कदम होगा।

भेल नगर प्रशासन नगर निगम को मिलकर टाउनशिप के अलावा साकेत नगर, शक्ति नगर, बागमुगालिया बाग सेवनियां क्षेत्र में अपनी-अपनी भूमि पर पौधा रोपने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाना चाहिए। इससे सुंदरता भी बढ़ेगी और वातावरण भी शुद्ध रह सकेगा। पिछले दिनों भेल नगर प्रशासन ने जंबूरी मैदान के चारों कोने पर 50-50 हजार पौधे रोपे जाने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया है। इससे मैदान पर होने वाले कार्यक्रमों के दौरान आने वाले लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं धीरे-धीरे सूख रहे पेड़ों के कारण हरियाली भी कम नहीं होगी।

सूखचुके हैं पेड़

अय्यप्पामंदिर के पास बने शबरी वन और कालीबाड़ी के पास बने शांति वन मेंं लगे पेड़ सूख चुके हैं। यहां भी करीब 5-5 हजार पौधे रोपे जाएंगे। यह भी अवधपुरी रोड पर हरियाली बढ़ाने में सहयोग करेंगे। भेल में करीब 6 वन हैं, लेकिन उनकी देखभाल भेल प्रशासन को करना चाहिए। शबरी शांति वन के साथ मधुवन नंदन वन में भी कई पेड़ सूख चुके हैं। जबकि सारंग पाणि झील के पास 6 साल पहले रोपे गए पौधे बड़े होने से नया वन तैयार हो चुका है। इसके अलावा स्पोर्ट्स काॅॅम्पलेक्स, साकेत नगर और गुलाब उद्यान के बीच में, गोविंदपुरा में भी पेड़ों की स्थिति अच्छी नहीं है।

भेल क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य होने से हरियाली कम होने लगी है। इसे रोकने के लिए जरूरी है िक पौधे रोप कर लोग इनकी सुरक्षा का संकल्प लें। यह कहना है समाज सेवी मनमोहन माथुर का...