- Hindi News
- निर्धन बच्चों को पढ़ाई में मदद दे रही संस्था
निर्धन बच्चों को पढ़ाई में मदद दे रही संस्था
आनंदनगर की भेल हिंदु उत्सव राम बारात समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी राम बारात का आयोजन कर रही है। बारात 30 सितंबर मंगलवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके साथ ही समिति द्वारा सालभर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण प्रमुख है।
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार धार्मिक आयोजन प्रमुखता के साथ हर साल आयोजित किए जाते हैं। इसमें राम बारात का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी क्षेत्रीय लोग काफी सहयोग करते हैं। पिछले दिनों इस संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नरेंद्र सिंह ठाकुर को पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में राम बारात को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इसमें शामिल होने वाले रथ झांकियों के बारे में रूपरेखा तैयार की गई।
निर्धनोंकी सेवा करना है प्राथमिकता
समितिअध्यक्ष के अनुसार प्राथमिकता निर्धनों की सेवा करना है। इसके तहत हर साल स्कूल खुलने पर कापी किताबों का वितरण किया जाता है। जो परिवार अपने बच्चों को पढ़ा नहीं सकते हैं, उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए व्यवस्था कराना प्रमुख कार्य है। इसके अलावा गरीबों को कपड़े अन्य जरूरतों के अनुसार सामग्री का वितरण करना है। सर्दियों में फुटपाथ पर सोने वालों को गर्म कपड़ों की व्यवस्था करवाना और रोगियों को स्वास्थ्य लाभ की व्यवस्था करना भी महत्वपूर्ण कामों में से एक है। समिति के पदाधिकारी गरीब कन्याओं को विवाह के समय आर्थिक अन्य सामान के लिए सहयोग भी करते हैं। श्री ठाकुर के अनुसार सिमित के सभी सदस्य इस प्रयास में भी रहते हैं कि राह चलते या अन्य स्थान पर कोई सहायता के लए कसी का इंतजार कर रहा है, तो उसे तुरंत ही जरूरत के अनुसार सहायता मुहैया करवाई जाए। कई लोगों काे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं भूल भटके लोगों को मंजिल तक पहुंचाने का काम भी समिति सदस्यों ने कई बार किया है।
समितिके पदाधिकारी
{संयोजक-राजेशसीताराम चौकसे
{अध्यक्ष-नरेंद्र सिंह ठाकुर
{उपाध्यक्ष-जर्नल सिंह ठाकुर, देवेंद्र चौकसे
{सचिव-छोटू पंडित
{कोषाध्यक्ष-संजय चौकसे
{सह सचिव- उमेश कुमार जेपी गोयल
धार्मिक आयोजनों के साथ ही भेल हिंदु उत्सव राम बारात समिति निर्धन बच्चों की पढ़ाई में मददगार बनी हुई है। निर्धन परिवारों के