- Hindi News
- भेल कारखाने में सभी ब्लाकों में सजाई झांकी
भेल कारखाने में सभी ब्लाकों में सजाई झांकी
विश्वकर्मा जयंती के मौके पर कारखाने में बुधवार को सभी ब्लाकों में झांकी लगाई गई। वहीं कारखाने के बाहर फाउंड्री गेट पर मेला लगा। दोपहर बाद तेज बरसात होने के बाद भी मेले में देर रात तक काफी भीड़ रही।
कारखाने में ईडी शशि रंजन प्रसाद जीएम एचआर सर्वेश चतुर्वेदी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद झांकियों का अवलोकन किया। फाउंड्री गेट पर लगे मेले में बच्चों के झूले विभिन्न सामान के साथ खानपान की दुकानें भी सजी थीं। कारखाने में लगी झांकियों में पहला पुरस्कार पाॅवर ग्रुप डिवीजन को मिला। वाटर टरबाइन को दूसरा और सीआईएम को तीसरा पुरस्कार मिला।