विलय के चलते रोजमर्रा के काम हुए ठप
कोलारनगर पालिका का नगर निगम भोपाल में विलय की अधिसूचना जारी होने के बाद से रूटीन के काम ठप पड़ गए हैं। कई वार्डों में सफाई, सीवेज, स्ट्रीट लाइट और पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है। यही नहीं, बिल्डिंग परमिशन संपत्तिकर की भी रसीदें नहीं काटी जा रही हैं। इसके चलते आवेदक गेहूंखेड़ा कार्यालय में चक्कर काटने के बाद खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं। विलय के बाद काम की स्थिति साफ नहीं होने के कारण ये हालात बने हैं। रहवासी समितियों ने रोजमर्रा के काम प्रभावित होने पर विरोध भी दर्ज कराया है पर अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ।
फिलहालपूर्ववत कार्य होने दिया जाए
रहवासीसमितियों का कहना है कि जब तक निगम द्वारा कोलार में विधिवत रूप से काम शुरू नहीं किया जाता है तब तक रूटीन के काम प्रभावित हों इसके लिए नपा द्वारा पूर्व की तरह ही काम करने चाहिए। मगर ऐसा हो नहीं रहा है। अधिकारी शिकायतें करने पर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। वो खुद दो सप्ताह बाद भी असमंजस में हैं। उनका कहना है कि अभी शासन-प्रशासन के कोई स्पष्ट आदेश नहीं हैं कि यहां विकास िकसे और कैसे करना है। लिहाजा हम कोई भी कार्य कराने के लिए आग नहीं सकते।
क्या कारण
नपा कोलार का निगम में विलय की अधिसूचना जारी तो हो गई है, लेकिन नपा में कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य क्या होगा, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं की गई है। इस वजह से नपा के स्वास्थ्य, जल कार्य, बिजली समेत अन्य सभी शाखाओं के करीब 350 से ज्यादा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी उहापोह की स्थिति में हैं और पिछले तीन दिनों से कोई काम नहीं कर रहे हैं। इसलिए वार्डों के रूटीन काम प्रभावित हो गए हैं। लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि रूटीन का कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। खासतौर से सफाई और स्ट्रीट लाइट आिद का।
अव्यवस्था
नगर पालिका का नगर निगम भोपाल में विलय तो हो गया है, लेकिन अभी तक नगर निगम ने काम शुरू नहीं किया। ऐसे में कई वार्डों में सफाई हुई स्ट्रीट लाइट जल रहीं। लोग काफी परेशान हो रहे हैं...
टैंकर संचालकों का भी विरोध है जारी
असमंजस की स्थिति में हैं नगर पालिका कर्मी
बिल्डिंग परमिशन के लिए भटक रहे हैं नागरिक
कई वार्डों में नहीं की जा रही िनयमित रूप से साफ-सफाई
^वार्ड 16 में सड़क निर्माण की फाइल अटक गई है। कई सड़कें नहीं बन पा रही हैं। सी