नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां हुईं तेज
नयापुरा पहाड़ी मंदिर प्रांगण में 25 से आयोजित नौ रात्र सांस्कृतिक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मां पहाड़ा वाली सेवा समिति द्वारा आयोजित मेले का शुभारंभ 25 को सुबह आठ बजे स्थापना से होगा। उसके बाद ज्योत प्रज्ज्वलन एवं अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। 26 को आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 27 को सुंदरकांड पाठ, 28 सुबह दस बजे मटकी फोड़, चेयर रेस, नीबू रेस, जलेबी रेस प्रतियोगिता होगी। जबकि शाम सात बजे डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 29 को रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 30 को फेंसी ड्रेस और एक अक्टूबर को प्रश्न मंच, दो को भंडारा और तीन को शाम सात बजे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे।
कल्पना चावला गार्डन में लाल मंदिर का लुक
इधर, शारदीय नौ रात्र के मौके पर कोलार में झांकियां बनाना शुरू कर दी गई हैं। कोलार में विभिन्न स्थानों पर तीन दर्जन से ज्यादा छोटी-बड़ी झांकियां बनाकर मां की प्रतिमा स्थापित की जाती हैं। सर्वधर्म बी-सेक्टर स्थित कल्पना चावला गार्डन में माता वैष्णो देवी श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा झांकी का निर्माण किया जा रहा है। झांकी को पश्चिम बंगाल के मां दुर्गा के लाल मंदिर का लुक दिया जा रहा है। यहां जो प्रतिमा स्थापित होगी उसकी लंबाई 14 फीट और चौड़ाई 13 फीट होगी। झांकी का यह चौथा साल होगा। पिछले साल झांकी को पंजाब के आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा का लुक दिया गया था।