विश्वकर्मा जयंती पर निकाला जुलूस
उपनगर में विश्वकर्मा जयंती के मौके पर पिछले दिनों विश्वकर्मा समाज द्वारा जुलूस निकाला गया। बैरागढ़ चीचली से शुरू हुआ जुलूस ललिता नगर, विनीत कुंज, बीमाकुंज, सर्वधर्म होते हुए माता मंदिर पर समाप्त हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए। वहीं दानिशकुंज स्थित विक्रमादित्य संस्थान में भगवान विश्वकर्मा की आरती हुई। प्राचार्य दीपिका सिंह, प्राध्यापक नीरज विश्वकर्मा सहित कई छात्रों ने उसमें हिस्सा लिया।