जल्द बनवाई जाएं सड़कें
जल्द बनवाई जाएं सड़कें
पुरानेशहर के अंदरूनी इलाकों की कई सड़कें तो पैदल चलने लायक भी नहीं बची हैं। सालों से ये बदहाल हैं। इसके बाद भी इनका निर्माण नहीं हो पाया। इन इलाकों उनके आसपास रहने वाले लोग इस समस्या से परेशान हैं। ऐशबाग, बाग फरहत अफजा जैसे व्यस्त यातायात वाले मार्ग बदहाल हैं। ऐसे में लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा नहीं मिल रही है। इसी तरह सेंट्रल लाइब्रेरी से भोपाल टॉकीज तक सड़क खराब होने से दिन में कई बार जाम के हालात बनते हैं। इस सड़क का निर्माण कार्य भी लंबे समय से अटका है। मेरा नगर निगम प्रशासन से अनुरोध है कि पुराने शहर की अंदरूनी सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द करवाए। अंदरूनी कॉलोनियों की सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिन्हें जल्द बनवाया जाए।
}इरशादअली, अशोका गार्डन