कवर्ड कैम्पस कॉलोनी भी हैं असुरक्षित
लोगकवर्ड कैम्पस में मकान इसलिए लेते हैं कि वे सुरक्षित महसूस करें। अपने घर को छोड़ कभी भी, कहीं भी जा सकें। लेकिन राजधानी में मप्र हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाई गई तमाम कवर्ड कैम्पस कॉलोनी चोरों के निशाने पर हैं। शहर की रिवेरा टाउनशिप, एमरॉल्ड पार्क, ग्रीन मेडोस, प्लेटिनम प्लाजा और सहयाद्रि परिसर बेहद सुरक्षित तथा व्यवस्थित कॉलोनी मानी जाती हैं। लेकिन डीबी स्टार ने पड़ताल में जाना कि इन कॉलोनी में चोर बड़ी ही आसानी से सेंध लगा रहे हैं। यहां जो सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, वे अप्रशिक्षित हैं। शेषपेज 2
निजी सुरक्षाकर्मियों से संवाद करेंगे
शहरमें बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस निजी सुरक्षाकर्मियों से संवाद करना शुरू करेगी। इन गार्ड्स का प्रशिक्षित होना भी बहुत जरूरी है। डी.श्रीनिवास वर्मा, पुलिसउप महानिरीक्षक, भोपाल