पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल के निरीक्षण में बस रस्म अदायगी

अस्पताल के निरीक्षण में बस रस्म अदायगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में निरीक्षण से पहले ही हो गई थीं व्यवस्थाएं चकाचक

कार्यालयसंवाददाता|अशोकनगर

सोमवारको जिला अस्पताल में विभिन्न योजनाओं के कार्यो का निरीक्षण करने आई भोपाल की दो सदस्यीय टीम ने महज औपचारिकता ही निभाई। निरीक्षण टीम के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही आम दिनों की अपेक्षा व्यवस्थाएं चकाचक दिखाई दीं। निरीक्षण के पहले जहां आम दिनों में चादर सहित कंबल का अतापता नहीं रहता वहां सोमवार को सफेद चादर और कंबल मरीजों के पलंगों पर दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान दो सदस्यीय दल ने विभिन्न खामियों को पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार को जिला अस्पताल में भोपाल से स्वास्थ्य विभाग के ओआईसी ओपी तिवारी और स्वास्थ्य मिशन की अपर संचालक एनएल कोली ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सबसे पहले निरीक्षण दल डा. एमएल अग्रवाल के कक्ष में पहुंचा। जहां उन्होंने करीब आधा घंटे तक उनसे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अब मैंने सिविल सर्जन का चार्ज डा. छारी को दे दिया है। डा. छारी अवकाश पर हैं और प्रभार डा. डीके जैन के पास है।

टीकाकरणअभियान का लिया जायजा

दोसदस्यीय टीम द्वारा सबसे पहले शिशु टीकाकरण कक्ष में पहुंचकर जिले में चल रहे टीकाकरण और अस्पताल में चल रहे टीकाकरण की जानकारी ली। साथ ही बच्चों को लगाए जाने वाले वैक्सीन टीके भी विधिवत देखे गए। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगने वाले टीकाकरण की जानकारी लेने के दौरान दल को पता चला कि जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जब इसका कारण पूछा तो प्रबंधन द्वारा एएनएम का तबादला होने की बात कही गई।

ये भी दिए निर्देश

}महिलाऔर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एलसीडी पर वीडियो चलाने के लिए दिए निर्देश। }सपना कुलश्रेष्ठ के अस्पताल में आने की स्टॉफ ने की थी शिकायत। }स्टॉफ नर्सों को बीसीजी लगाने की बात कही। }कुपोषण वार्ड में गंदगी और दुर्गंध का कारण पूछने पर उपस्थित डाक्टरों ने शिशु वार्ड सामने होने का बताया कारण। }टीकाकरण नियमित नहीं होने पर जताई नाराजगी। अस्पताल में बताया कि कार्ड नहीं हैं।

माली हालत देखना उचित नहीं समझा

निरीक्षणपर आए दल ने अस्पताल में मात्र दो ही विभागो