पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी को कॉपी नहीं फॉलो करें

गांधी को कॉपी नहीं फॉलो करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुनियाभरमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेशों का प्रचार कर रहे अमेरिका के बर्नी मेयर सोमवार को भोपाल में थे। 77 साल के बर्नी मेयर अमेरिकन गांधी के नाम से जाने जाते हैं। यहां उन्होंने स्पेशल बच्चों की संस्था आरुषि के बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘गांधीजी के संदेशों को कॉपी करने की जरूरत नहीं है। उनके संदेशों को समझकर जीने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा, ‘साल 2005 में मैं यात्रा पर था। गांधीजी की ड्रेस में संदेशों का प्रचार करने पर मुझे मीडिया ने अमेरिकन गांधी का नाम दिया। तब से मुझे लोग इसी नाम से पहचानने लगे। आज अहिंसा का मतलब बदल गया है। अब इसका मतलब न्यूक्लियर वॉर को रोकना और पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम करना है। दुनियाभर को इस तरह की अहिंसा के बारे में सोचना होगा।’ चंडीगढ़ में पीस फेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे बर्नी मेयर की ये दूसरी भोपाल यात्रा है। साल 1960 में वियतनाम वॉर के बाद संत का काम छोड़कर उन्होंने गांधीजी के संदेशों का प्रचार करना शुरू किया। बच्चों से मिलकर उन्होंने कहा कि इन बच्चों में बहुत मासूमियत है।