पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंटरटेनमेंट+फिटनेस फंडा = गरबा

एंटरटेनमेंट+फिटनेस फंडा = गरबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेकंडगॉड कहे जाने वाले डॉक्टर्स पूरी शिद्‌दत और ईमानदारी के साथ पेशेंट्स का ट्रीटमेंट करते हैं। पर्सनल लाइफ और दूसरे शौक से पहले अपने मरीजों की सेवा करना उनका पहला धर्म है। सिटी के ऐसे ही डॉक्टर्स का ग्रुप इन दिनों अपनी जिम्मेदारी के साथ थोड़ा समय मौज-मस्ती के लिए भी निकाल रहे हैं। बिट्टन मार्केट स्थित रविशंकर कम्युनिटी हॉल में सिटी के डॉक्टर्स अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव की तैयारी कर रहे हैं।

डॉक्टर्स का मानना है कि वे गरबे में सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए रहे हैं बल्कि इससे खुद को फिट रख रहे हैं। रिहर्सल क्लास में डॉक्टर्स के साथ फैमिली मेंबर्स, पेशेंट्स और दूसरे मेंबर्स भी गरबा की प्रैक्टिस कर रहे हैं। सिटी के इन डॉक्टर्स से सिटी भास्कर ने जाना कि किस तरह बिजी शेडयूल से वे टाइम निकालकर गरबा की प्रैक्टिस कर रहे हैं और गरबा प्रैक्टिस से कितना मेंटली और फिजिकली बेनीफिट मिलता है। रंग मिलन ग्रुप के ट्रेनर जय शिकारी ने बताया कि 30 डॉक्टर्स को यह ग्रुप इंटरेस्ट के साथ गरबा सीख रहा है।

बिट्टन मार्केट स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित गरबा क्लास में सिटी डॉक्टर्स कुछ इस अंदाज में गरबा की तैयारी कर रहे हैं।