- Hindi News
- अब प्रदेश में 5 करोड़ रु. से ज्यादा के भुगतान पर रोक
अब प्रदेश में 5 करोड़ रु. से ज्यादा के भुगतान पर रोक
15 दिन पहले बिना अनुमित 25 करोड़ से अधिक के भुगतान पर लगाई थी रोक
मनीष दीक्षित. भोपाल. प्रदेशसरकार की वित्तीय हालत लगातार खराब हो रही है। सरकार ने ताजा आदेश जारी कर 5 करोड़ रु. से अधिक के भुगतानों पर रोक लगा दी है। इससे पहले सरकार ने 11 सितंबर को कोषालयों को निर्देश दिए थे कि 25 करोड़ से अधिक के भुगतान के लिए वित्त विभाग की अनुमति जरूरी होगी। संचालक बजट संदीप यादव ने नए निर्देश सभी विभागों, संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों, बजट शाखाओं और कोषालयों को भेजे हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार खजाने में राजस्व जमा करने वाले विभागों की वसूली में कमी के चलते यह हालत बने हैं।
प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद यह पहला मौका है जब इस तरह की रोक सितंबर माह में लगी हो।