संस्कार स्कूल में पद अनुशासन की ली शपथ
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल|दीपमाला पागारानीसंस्कार स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि शिक्षाविद् विष्णु गेहानी, म.प्र. आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी थे। अतिथियों ने छात्र संघ को पद एवं अनुशासन की शपथ दिलाई।
छात्र परिषद में अध्यक्ष के पद पर भारती टेकवानी, उपाध्यक्ष दीपेश टिलवानी, सचिव कंचन गोरानी, सहसचिव कोमल मोतियानी, अनुशासन सचिव नीतू आहूजा एवं पवन लालवानी, ऐकेडमिक सचिव मनीष पारवानी एवं हीना भागवानी, कल्चरल सचिव तमन्ना माधवानी एवं पंकज जनयानी, विज्ञान सचिव कंचन हेमनानी एवं राहुल परमार, क्रीड़ा सचिव भावेश आसनानी, राज मोतियानी एवं पल्लवी खुशलानी, पुस्तकालय सचिव रवीना गोरानी एवं गौरव शर्मा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महानगर बैंक के सलाहकार एल डी पंडित विष्णु गेहानी ने बच्चों में नेतृत्व करने की क्षमता को निखारने की जरूरत बताई।