भजन संध्या में बालक मंडली ने बांधा समा
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
संत हिरदाराम जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बीते दिनों भजन संध्या का आयोजन किया गया। संत कुटियां के सामने हुए इस कार्यक्रम में कटनी की मशहूर बालक मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
संत हिरदाराम युवा समिति सांई ग्रुप द्वारा संतनगर में पहली बार भजन संध्या का आयोजन किया गया था। संत हिरदाराम जी के 109वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम रात 9 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर रात तक जारी था। भजन संध्या का विधिवत शुभारंभ सिद्धभाउ ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलन करके किया। इधर संस्था द्वारा उपनगर में पहले बार किए जा रहे इस आयोजन को लेकर उपस्थित अतिथियों सहित सभी श्रद्धालुओें ने समिति पदाधिकारियों की तारीफ की। यहां संत हिरदाराम युवा समिति सांई ग्रुप के कमलेश वरलानी, किशोर साधवानी, योगेश हिंगोरानी, ललित लच्छवानी सहित कई पदाधिकारी सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।
औरभी हुए आयोजन
संतनगर में संत जी के जन्मोत्सव को लेकर दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसके तहत नवयुवक सभा भवन में हर साल की तरह विशाल आम भंडारा हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने यहां प्रसाद ग्रहण किया। इधर लायनेस क्लब लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। सिविल अस्पताल बैरागढ़ में लगाए गए शिविर में 75 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।