- Hindi News
- अग्रसेन जयंती पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता
अग्रसेन जयंती पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
अग्रवाल समाज द्वारा महाराज श्री अग्रसेन की 5138वीं जयंती मनाई गई। महाराज अग्रसेन की पूजा अर्चना के साथ बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
नवयुवक सभा भवन में जयंती समारोह आयोजित किए गया, जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में विधायक रामेश्वर शर्मा थे। श्री शर्मा ने कहा कि एक रुपए एक ईंट मार्ग दिखाकर महाराज अग्रसेन ने अग्रवाल समाज को निर्धनों की सेवा का जो पाठ पढ़ाया है, वह आज भी समाज के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राजेन्द्र गर्ग ने की। उन्होंने नवरात्र और अग्रसेन जयंती की समाज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती के जयंती गुलाब उद्यान की सौगात संत हिरदाराम नगर को मिली है, हमने उद्यान का महाराज अग्रसेन जी के नाम रखने की मांग विधायक से की थी, लेकिन विधायक ने बताया है कि उद्यान का नाम संत जी के नाम पर रखा जाना तय हो गया है, लेकिन उद्यान में महाराज अग्रसेन की प्रतिमा लगाए जाने का भरोसा दिलाया है। समाज यह प्रतिमा संतनगर को देगा।
प्रतियोगितामें इन बच्चों ने मारी बाजी
चित्रकलाप्रतियोगिता में संतनगर के विभिन्न स्कूलों के एक हजार से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ग्रुप 1 में प्रथम सीमा तिवारी, द्वितीय प्रियंका भारती, तृतीय मनीषा चौहान रही। चौथे स्थान पर मुस्कान तख्तानी ने जगह बनाई। ग्रुप-2 में प्रथम जूही गंगवानी, द्वितीय भारती राजवंश, तृतीय निकिता मोटवानी एवं चौथा पुरस्कार अनिकेत यादव को मिला। कुल आठ पुरस्कारों में चार साधु वासवानी स्कूल और चार नवयुवक सभा द्वारा संचालित विद्यालय के बच्चों को मिले हैं। जिनमें कुल 7 छात्राओं ने बाजी मारी।
अतिथियोंने बांटे पुरस्कार
िचत्रकलाप्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन संस्था संयोजक विष्णु बंसल ने किया। आभार संस्था के उपाध्यक्ष राम बंसल ने माना। अव्वल रहे सभी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। यहां संस्था संरक्षक प्रेमनारायण गर्ग, प्रहलाद दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, साबू रीझवानी, नानकराम वाधवानी, सुशील वासवानी, ईश्वरी नाथानी, विष्णु गेहानी, नानक चंदनानी सहित कई अतिथि शिक्षकों के साथ बच्चें मौजूद थे।
- अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटते हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा सहित उपस्थित अन्य अतिथि।
- इनसेट में चित्रकला प्रतियोगित