22 एकड़ में बनेगा गुलाब उद्यान
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संतनगर को संत हिरदाराम गुलाब उद्यान की सौगात मिली है। पार्क के निर्माण के लिए 20 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले गुलाब उद्यान के प्रथम चरण का भूमिपूजन किया गया। सीहोर नाका पर जहां पार्क बनाया जाना है, वहां भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश के परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, महापौर कृष्णा गौर, सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा के आतिथ्य में भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुलाब उद्यान की जानकारी दी। विधायक ने बताया कि उद्यान में गुलाब के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी स्थापित किया जाएगा। मुख्य अतिथि भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी जमीनों का विकास में उपयोग हो। यह उद्यान भी विकास के कार्यों में एक मील का पत्थर साबित होगा। महापौर कृष्णा गौर ने कहा कि जब से विधायक रामेश्वर शर्मा बने हैं, यहां के विकास कार्यों को पंख लग गए हैं, मेरा भी संत नगर से लगाव है, मैं यहां के विकास कार्यों में विशेष रुचि लेती हूं। सांसद आलोक संजर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला के उपाध्यक्ष राम बंसल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नानकराम वाधवानी, सुशील वासवानी, पार्षद कृष्णमोहन सोनी, ईश्वरी नाथानी, संध्या प्रधान, मण्डल अध्यक्ष बसंत भारानी, अनिल अग्रवाल, साबूमल रीझवानी, विष्णु गेहानी, मामा गोबिंदराम केवलानी, परसराम आसनानी, रमेश हिंगोरानी, बसंत चेलानी अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
{उद्यान के लिए हुआ भूमिपूजन {एक करोड़ की लागत से होगा निर्माण