पांच भाई मार्ग की सड़क जर्जर
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
संत हिरदाराम नगर में वार्ड तीन स्थित पांच भाई मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। यहां बेतरतीब सड़क की हालत इन दिनों काफी खस्ताहाल हो गई है। जिसके चलते अब वाहन चालकों को भी कई तरह की दिक्कतें होने लगी है।
कहीं ऊंची तो कहीं नीची, कुछ ऐसी ही सूरत पांच भाई मार्ग की हो चुकी है। दरअसल बीआरटी कॉरिडोर से बैरक 39 तक की इस लंबी सड़क पर सैकड़ों गड्ढे हो गए है। जगह-जगह पड़े पत्थर राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए है। इतना ही नहीं इस मार्ग पर जगह-जगह पानी भी जमा होता है। यहीं कारण है किइस मार्ग की हालत दिनोंदिन दयनीय होती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई साल पहले टुकड़ों में इसका निर्माण हुआ था, जिसके बाद समय-समय पर खुदाई कार्य के चलते सड़क बुरी तरह खराब हो गई। वर्तमान में सड़क की हालत यह है कि यहां से पैदल चल पाना भी लोगों के लिए मुश्किल होता है।
निर्माणकी नहीं योजना
पांचभाई मार्ग के निर्माण की फिलहाल कोई योजना नहीं है। अब तक वार्ड तीन की सिर्फ छोटी-छोटी गलियों का ही निर्माण हुआ है। यहां पांच भाई मार्ग पर बनी कई बैरकों की सड़कें बन चुकी हैं। नागरिकों की मांग है कि इस सड़क का भी जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए।