दो स्थानों पर बन रहे सुलभ काॅम्पलेक्स
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
संतनगर में इन दिनों दो अलग-अलग स्थानों पर सुलभ काॅम्पलेक्स निर्माण कार्य जारी है। एक ओर जहां बैरागढ़ सिविल अस्पताल परिसर में जनसुविधा केन्द्र का निर्माण काफी तेज गति से चल रहा है। वहीं दूसरी ओर वार्ड तीन के गिदवानी पार्क में भी सुलभ काॅम्पलेक्स बनना शुरू हो गया है। दोनों स्थानों पर आगामी कुछ माह में कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
बैरागढ़ सिविल अस्पताल परिसर में 18 लाख रुपए की लागत से जनसुविधा केन्द्र बनाया जा रहा है। बीते दिनों भूमिपूजन कार्यक्रम होने के बाद से ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। गौरतलब है कि उपनगर के सिविल अस्पताल में सुलभ काॅम्पलेक्स बनाने की योजना पर रोगी कल्याण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था, जिसके बाद सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन मध्यप्रदेश इकाई के इंजीनियर सहित अन्य अधिकारियों ने जगह का निरीक्षण किया था और फिर भूमिपूजन संपन्न होते ही इसके निर्माण की शुरुआत कर दी गई। वर्तमान में यहां तेजी से काम जारी है।
{सिविल अस्पताल में युद्धस्तर पर कार्य जारी
यहां भी हो रहा निर्माण
इधर वार्ड तीन के गिदवानी पार्क में स्थानीय नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए सुलभ काॅम्पलेक्स निर्माण शुरू कराया गया है। यहां विगत दिनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जनसुविधा केन्द्र का विधिवत भूमिपूजन करके कार्य को आगे बढ़ाया। गौरतलब है कि यहां गिदवानी पार्क के भीतर ही सुलभ काॅम्पलेक्स बनाया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ पार्क में आने वालों को भी काफी सुविधा होगी।
पार्क मेंआने वालों के साथ स्थानीय नागरिकों को भी मिलेगी सुविधा
गिदवानी पार्कमें भी 18 लाख की लागत से बन रहा सुलभ काॅम्पलेक्स
अस्पताल मेंरोगियों के परिजनों को होगी सहूलियत
सिविल अस्पतालमें 18 लाख से हो रहा निर्माण
खास बातें
सिविल अस्पताल में जारी सुलभ काॅम्पलेक्स निर्माण कार्य
- गिदवानी पार्क के भीतर बन रहे सुलभ काॅम्पलेक्स का फोटो