पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो वार्डों के फेर में उलझी आरामशीन रोड कॉलोनी

दो वार्डों के फेर में उलझी आरामशीन रोड कॉलोनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल

वार्ड तीन और चार के फेर उलझी आरा मशीन रोड कॉलोनी करीब पांच दशक पहले असि्तत्व में आई थी। इस क्षेत्र में विकास के लिए जनप्रतिनिधियों ने रहवासियों को आश्वासन तो दिये लेकिन अमल एक पर भी नहीं हुआ। विकास के नाम पर कॉलोनी वासी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है।

उनका कहना है कि कॉलोनी में विकास जैसा कुछ नहीं हुआ है। यहीं कारण है कि क्षेत्र में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ इलाके की भीतरी सड़कें जर्जर हो गईं तो वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण से कॉलोनी की गलियां संकरी हो गई हंै। जगह-जगह सड़कों पर कचरा फैले होने से आवाजाही के समय लोगों को अत्यधिक दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत है जोन कार्यालय में लोगों की समस्याएं तो सुनी जाती हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं कराया जाता।

नहींमिलता पर्याप्त पानी

नगरनिगम की जलकार्य शाखा के पास क्षेत्र के लोगों ने पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं होने की शिकायत की थी। इस पर भी अधिकारियों ने पर्याप्त पानी की सप्लाई शुरू नहीं कराई। घरों में कम प्रेशर से पानी रहा है। इससे रहवासी खासे परेशान है। उनका कहना है कि पानी नहीं होने घर के कई काम अटक जाते है।

सालोंपूर्व बनी थी सड़क

नागरिकोंने बताया कि सालों पहले नगर निगम ने आरामशीन रोड कॉलोनी की मुख्य सड़क का निर्माण कराया था, लेकिन क्षेत्र की अन्य सड़कें बनाने के लिए कोई योजना तक नहीं बन पाई। हाल ही में ही जनप्रतिनिधियों ने यहां की कुछ सड़कों का भूमिपूजन किया था, लेकिन उनका निर्माण अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाया है। अब लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

आरामशीन रोड कॉलोनी जहां की नालियां मलबे से भरी हुई हैं। रहवासी यहां साफ-सफाई नहीं होने की हमेशा शिकायतें करते हैं।

आरामशीन रोड कॉलोनी

कॉलोनी विजिट

आरा मशीन रोड कॉलोनी के लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। विकास के नाम पर नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद से अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं...