पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टॉक इन्वेस्टर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

स्टॉक इन्वेस्टर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल स्टॉक इन्वेस्टर्स एसोसिएशन की 24 वीं वार्षिक साधारण सभा मिसरोद रोड पर संपन्न हुई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाला। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले तीन वर्षों में संस्था नए आयाम कायम करेगी। संस्था द्वारा नए सदस्यों को जोड़ने पर भी विचार किया गया। संस्था के वार्षिक अंकेक्षण लेखा जोखा पास कर नए ऑडिटर की नियुक्ति भी की गई।

जल संकट: भेल क्षेत्र की कई बस्तियों में इन दिनों लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। स्लम बस्तियों में नगर निगम द्वारा पानी के टैंकरों से जल प्रदाय तो हो रहा है, लेकिन लोगोंं को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।