पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यहां नहीं है बिजली, पानी और जनसुविधा

यहां नहीं है बिजली, पानी और जनसुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेलटाउनशिप का पिपलानी स्थित कच्चा मार्केट सबसे पुराना होने के बावजूद यहां एक भी बड़ा बाजार होने पर यहां कच्ची दुकानें बनाई गईं थीं। बाद में इन दुकानों को पक्का करने के लिए भेल प्रशासन ने आदेश दे दिया, लेकिन इनके रखरखाव की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। बड़े बाजारों के बीच में होने के बाद भी यह मार्केट आजकल कई समस्याओं से जूझ रहा है। यहां तो अच्छी सुविधाएं हैं और ही पानी की कोई व्यवस्था। जबकि टाउनशिप का सबसे अच्छा मार्केट इसे माना जाता था। घनी आबादी के पास होने के कारण इसे अगर सुधार दिया जाए तो मार्केट में रोजाना ही काफी भीड़ हो सकती है।

इस मार्केट में खरीदारी करने रहे लोगों के अनुसार भेल प्रशासन द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे यहां आने वालों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इस बारे में कई बार नगर प्रशासन भेल के अन्य अधिकारियों से चर्चा की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह मार्केट पिपलानी के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के करीब है। इसके बाद भी व्यवस्थाएं सुधारी नहीं जा रही हैं। दुकानों की स्थिति खराब होने के साथ ही पानी की समस्या से भी यहां के व्यापारी जूझ रहे हैं। मार्केट में आने वाले खरीदार भी कहते हैं कि यहां आना खतरे से खाली नहीं है।

कच्चा मार्केट पिपलानी

निर्माण वर्ष - 1975

भेल के सभी बाजार वैसे तो समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन टाउनशिप के पिपलानी स्थित कच्चा मार्केट की हालत ज्यादा ही खराब है। यहां िकसी प्रकार की सुविधाएं नहीं हैं...

दुकानों की संख्या-110