अभी भी देर से मिल रही रसोई गैस
गैस सिलेंडर के लिए अब उपभोक्ताओं को एजेंसी पर जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे सिलेंडर रिफिलिंग की बुकिंग करा सकते हैं। ऑन लाइन बुकिंग के साथ ही एसएमएस से जानकारी मिल जाती है कि एजेंसी ने बुकिंग मंजूर की या नहीं और अभी तक बुकिंग कब तक की क्लियर हो चुकी है। इस सुविधा के बाद भी कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। जबकि सिलेंडर की कमी कहीं भी नहीं है। इस क्षेत्र के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को अलग-अलग समय के अंतराल पर सिलेंडर मिल रहे हैं।
रहवासियों के अनुसार भेल क्षेत्र में सभी एलपीजी गैस कंपनियों की एजेंसी है। इन एजेंसियों पर सिलेंडर डिलीवरी की अलग-अलग व्यवस्था है। इंद्रपुरी, सोनागिरी, गोविंदपुरा, कल्पना नगर, आनंद नगर, अयोध्या नगर, पटेल नगर, संतोषी बिहार, नरेला शंकरी, बरखेड़ा, साकेत नगर पिपलानी सहित आसपास के सभी क्षेत्र में उन उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल रहे हैं, जिनके कनेक्शन भेल क्षेत्र के बाहर की एजेंसी पर हैं। जबकि अयोध्या नगर होशंगाबाद रोड पर मौजूद गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को िनर्धारित समय से दो से तीन दिन बाद सिलेंडर मिल रहा है। जबकि होशंगाबाद रोड पर मौजूद गैस एजेंसियों से भी कम से कम दो दिन सिलेंडर की डिलीवरी में लग रहे हैं। वहीं भेल कर्मचारियों की सहकारी संस्था से अटैच 14 हजार उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए एक हफ्ते से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। सिलेंडर लेने के लिए भी कई लोग लंबी लाइनों में लग रहे हैं। किसी कारण से सिलेंडर की बुकिंग निरस्त हो जाए तो दोबारा उसे प्राप्त करने के लिए नई प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। इसमें भी लोगों को काफी समय लग जाता है। इस समस्या से भी क्षेत्र के काफी लोग जूझ रहे हैं।
^बुकिंग के बद भी 10 से 12 दिन बाद इंडेन का सिलेंडर घर पहुंच रहा है। इस बारे में जब भी एजेंसी से बात की जाती है तो कहते हैं कि एक-दो दिन में सिलेंडर पहुंच जाएगा, पर देर से आता है। एमएलगुप्ता, पिपलानी
^सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया है। इसमें किसी को परेशानी नहीं होना चाहिए। हमारे यहां इतने सिलेंडर हैं कि स्टाफ खाली बैठा रहता है। बुकिंग नहीं मिल रही है। प्रदीपनागा, संचालकप्रदीप एंटरप्राइजेज
^स्टाफ के कारण सिलेंडर डिलीवर करने में कुछ समय पहले तक परेशानी रही थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार रहा है। बीआरतिवारी, भ