पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम के साथ शुरू हुआ नवरात्रि पर्व, दशहरा की तैयारियां जोरों पर

धूमधाम के साथ शुरू हुआ नवरात्रि पर्व, दशहरा की तैयारियां जोरों पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने शहर में नवरात्रि पूर्व धूमधाम से शुरू हुआ। पर्व का शुभारंभ शुभ मूहूर्त में घट स्थापना के साथ हुआ। पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। पुराने शहर में सैकड़ों स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। झांकी के पंडालों में अलग-अलग राज्य और शहरों के प्रसिद्ध मंदिरों की झलक भक्तों को देखने को मिल रही है। यहां दर्शन करने देर रात तक भक्तों की भीड़ लग रही है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस है। जहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था भी दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारी संभाल रहे हैं।

चौक बाजार

>शहर में कई जगह सजी हैं आकर्षक झांकियां >दर्शन करने देर रात तक उमड़ रही भक्तों की भीड़ >मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहेंगे भक्त

पुराने शहर में इन दिनों दुर्गोत्सव की धूम है। सैकड़ों स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं दशहरा पर्व को लेकर भी अब तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। छोला रेल फाटक के समीप रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाने का काम अंतिम चरण में है...