पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ननि कॉल सेंटर में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं

ननि कॉल सेंटर में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने शहर के न्यू अशोका गार्डन क्षेत्र में रहवासी सीवेज चेंबर चौक होने की समस्या से परेशान हैं। नगर निगम के कॉल सेंटर में शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय रहवासी सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश चैंबर चौक हो गए हैं। इसके कारण गंदा पानी सड़कों घरों के सामने एकत्र हो रहा है। ननि कॉल सेंटर में तीन पूर्व शिकायत की गई थी, लेकिन निगम के सफाई कर्मचारी यहां नहीं पहुंचे। ऐसे में यहां संक्रामक रोग फैलने का भय लोगों को सता रहा है।