पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरने की कगार पर हैं बिजली के खंभे

गिरने की कगार पर हैं बिजली के खंभे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलोनीमें लगे कुछ बिजली के खंभे सड़क की ओर झुक गए हैं। इनको बदलने की जरूरत है। तेज हवा चलने पर इनके गिरने की आशंका बनी रहती है। समीप स्थित मैदान में अक्सर बच्चे खेलते हैं। ऐसे में इन खंभों को बदला जाना चाहिए।

कमदबाव से आता है पानी

रहवासीसुनील कुमार ने बताया कि पॉश कॉलोनी है, लेकिन समस्याएं तो हैं। कम दबाव से पानी आता है। सड़कें कच्ची होने के कारण बारिश में परेशानी बढ़ जाती है। यहां की सभी सड़कों का निर्माण होना चाहिए। मुख्य मार्ग बनने से काफी हद तक समस्या दूर हुई है।

स्थितिमें हो रहा है सुधार

रहवासीदिलीप मालवीय ने बताया कि अब तो आसपास सड़कों का निर्माण होने से बेहतर आवागमन की सुविधा मिल गई है। दस साल पूर्व तो कॉलोनी तक पहुंचना ही मुश्किल होता था। कुछ खाली प्लॉट हैं जिनके कारण गंदगी और जलभराव की समस्या है। इन समस्याओं का निराकरण होना चाहिए।

>गंदगी और खराब सड़क की समस्या से परेशान हैं लोग

>खेल मैदान और कम्युनिटी हॉल की जरूरत >कचरा फैंकने के लिए कंटेनर रखे जाएं और नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए।

आवासों की संख्या

90

आबादी

500

स्थापित मोहल्ला

1999

पुराने शहर के निशातपुरा क्षेत्र में स्थित नगर निगम कॉलोनी के लोग खराब सड़क और गंदगी की समस्या से परेशान हैं। यहां मुख्य मार्ग के बनने से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा तो मिली, लेकिन अंदरूनी सड़कें नहीं बनने से परेशानी हो रही है...

कॉलोनी के अंदरुनी मार्ग खराब हैं। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण परेशानी होती है। जबकि बिजली के खंभे भी गिरने की कगार पर हैं।

एक नजर में

नगर निगम कॉलोनी, निशातपुरा

मोहल्ला विजिट