सोसायटियों की जांच के आदेश
भोपालके आसपास कृषि भूमि का रकबा घटने और खाद की मांग बढ़ने को लेकर सहकारिता उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। डीबी स्टार मंे 20 नवंबर, 2014 के अंक में \\\"खाद से किसानों की अवैध कमाई\\\' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि राजधानी में खेती की जमीन पर आवासीय प्रोजेक्ट्स शुरू होने से रकबा घट गया है, लेकिन यहां की कुछ को-ऑपरेटिव सोसायटियों में हर साल यूरिया, डीएपी आदि फर्टिलाइजर की मांग बढ़ती ही जा रही है। इसके बाद सहकारिता उपायुक्त ने भोपाल की सभी को-ऑपरेटिव सोसायटियों की जांच के आदेश दे दिए।
कुछगड़बड़ियां मिली हैं
अबतक जो रिपोर्ट आई हैं, उसमें कुछ सोसायटियों में गड़बड़ मिली है। जांच जारी है।
आरएसविश्वकर्मा, उपायुक्त,सहकारिता, भोपाल