- Hindi News
- प्राइवेट स्कूलों में 10 जनवरी तक हो सकेंगे दाखिले के आवेदन
प्राइवेट स्कूलों में 10 जनवरी तक हो सकेंगे दाखिले के आवेदन
भोपाल|स्कूल शिक्षाविभाग ने शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत बच्चों के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षण सत्र 2015-16 के सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इस बार संबंधित स्कूलों में 10 जनवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे, जबकि 15 से 17 जनवरी तक लॉटरी के माध्यम से बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन मिल सकेगा। आरटीई के तहत संबंधित प्राइवेट स्कूल की प्रारंभिक कक्षा या कक्षा 1 में 25 फीसदी गरीब वंचित वर्ग के बच्चों को एडमिशन मिल सकेगा।
इसके लिए स्कूल संबंधित जिले के शिक्षा अधिकारी के आफिस से आवेदन फार्म लिया जा सकेगा। स्कूलों में उपलब्ध खाली सीट की जानकारी भी डीईओ के यहां उपलब्ध रहेगी।