पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्स में 31 जनवरी तक होगी नए डायरेक्टर की भर्ती

एम्स में 31 जनवरी तक होगी नए डायरेक्टर की भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|राजधानी केअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. संदीप कुमार के इस्तीफे के बाद मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने नए डायरेक्टर की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिनिस्ट्री नए डायरेक्टर की भर्ती का विज्ञापन अगले हफ्ते जारी कर 31 जनवरी तक प्रक्रिया पूरी कर लेेगी। वहीं डॉ. कुमार ने संस्थान के अस्पताल को तय समय सीमा में शुरू कराने के लिए कंस्ट्रक्शन वर्क की साप्ताहिक समीक्षा शुरू कर दी है। डॉ. कुमार के मुताबिक संस्थान के कंस्ट्रक्शन वर्क में हो रही देरी के कारण एक साथ 500 बिस्तर का अस्पताल शुरू नहीं किया जा सकेगा।